Gua : अनुसुचित जाति मोर्चा के वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर प्रसाद का निधन, गुवा में हुआ अंतिम संस्कार

  • मृदु भाषी और लोकप्रिय नेता की गुवा क्षेत्र में अमिट छाप
  • स्व. किशोर प्रसाद का बीते दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन

गुवा : लंबे समय से बीमार चल रहे 66 वर्षीय अनुसुचित जाति मोर्चा, जमशेदपुर महानगर प्रभारी सह वरीय भाजपा नेता किशोर प्रसाद का बंगलोर में चिकित्सा के दौरान निधन हो गया। उन्होंने बीते छह वर्ष पूर्व सेल गुवा से लिपिक के पद से सेवा निवृत्त हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को जहाज द्वारा राँची होते हुए गुवा लाया गया और गुवा क्षेत्र के लोगों की भीड़ के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने अश्रु पूर्ण नयनों से उन्हें पंचतत्व में विलीन किया। अंतिम संस्कार और मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजा ने दी। मौके पर झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी उपस्थित थे। मधु कोड़ा ने कहा कि स्व. किशोर प्रसाद के साथ उनका अटूट संबंध था और उनके नेतृत्व में गुवा के कई विकास कार्य संपन्न हुए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय ने की जमशेदपुर पुलिस की सराहना, अपहर्ता गिरोह पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद

मजदूरों और समाज के प्रति समर्पित जीवन

स्व. किशोर प्रसाद ने सारंडा मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष और बीएमएस अध्यक्ष के रूप में मजदूर हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विगत 25 वर्षों तक भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष के पद पर गुवा में सेवा दी। अनुसुचित जाति मोर्चा, जमशेदपुर संभाग से प्रदेश प्रभारी के रूप में उनका कार्य उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला था। उनका जीवन मजदूरों और समाज के हित में समर्पित रहा। उनके निरंतर प्रयासों और सेवाओं ने गुवा में अमिट छाप छोड़ी और उन्हें लोगों के दिलों में लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव में जाति प्रमाण पत्र की समस्या पर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जनप्रिय नेता के निधन पर शोक की लहर

अंतिम संस्कार में भाजपा नेता, मजदूर नेता और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू पासवान, मजदूर नेता रामा पाण्डेय, किरीबुरु मुखिया मंगल सिंह गिलुवा, रिमू बहादुर, भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष गोविन्द पाठक, साई इन्टरप्राइजेज अध्यक्ष शत्रुधन मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। रितेश प्रसाद, शिवम, अनिकेत, मनीष बहादुर, कुल बहादुर, राज विशाल, राज विकास, प्रज्वल, बापी घोष जैसे नवयुवक भी परिवार के साथ अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनके निधन से गुवा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और सभी ने उनकी सेवाओं और नेतृत्व को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 20 से निर्मला देवी ने दाखिल किया नामांकन, मुलभूत समस्याओं का निदान प्राथमिकता

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने की होड़ रही. बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 20 से प्रत्याशी निर्मला देवी ने नामांकन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *