- किसानों के प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रीय रणनीति बनाने को जाएगी टीम
जमशेदपुर : झारखंड राज्य किसान सभा के प्रतिनिधि राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए गुंटूर, आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हुए। राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, महासचिव सुरजीत सिन्हा, राज्य किसान कौंसिल सदस्य मदुवा कच्छप एवं शंकर उरांव रांची स्टेशन से एलएपी एक्सप्रेस द्वारा गुंटूर के लिए प्रस्थान किए। इसके अलावा राज्य संयुक्त सचिव असिम सरकार एवं एहतेशाम अहमद अन्य ट्रेन से गुंटूर के लिए रवाना हुए। अखिल भारतीय किसान सभा का यह राष्ट्रीय अधिवेशन 30, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें देश के सभी राज्यों से चयनित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
इसे भी पढ़ें : Gua : नोआमुंडी में 30-31 जनवरी को 35वां फ्लावर एंड वेजिटेबल शो
किसान मुद्दों और संगठनात्मक निर्णयों पर होगी चर्चा
अधिवेशन में एम् एस एस, कर्ज माफी, हाथियों के आतंक, किसान विरोधी चार लेबर कोड, बिजली और बिज बिल, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का खत्म, विदेशी कृषि उत्पादों के लिए खुला बाजार, कृषि सब्सिडी में कटौती, जबरन जमीन अधिग्रहण, पलायन और विस्थापन जैसे किसान मुद्दों पर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा के सांगठनिक मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। अधिवेशन में 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में किसान सड़कों पर उतरकर हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने की योजना पर भी चर्चा होगी।
There is no ads to display, Please add some





















































