Raj Nagar : राजनगर पुलिस का बड़ा खुलासा : अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

  • हथियार के बल पर लूट की घटनाओं में शामिल गिरोह पर कसा शिकंजा
  • लूटकांड की जांच में हुआ गिरोह का पर्दाफाश

राजनगर : राजनगर थाना पुलिस ने जिले में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुजित कुमार शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालू सरदार और सागर मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि गिरोह से जुड़े तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई राजनगर थाना में बीएनएस के तहत दर्ज एक मामले के अनुसंधान में की गई है। इस मामले में आवेदक आशीष कुमार महतो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बदमाशों ने हथियार के बल पर उनका मोबाइल फोन और नगद राशि लूट ली थी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : डॉ. बी.के. बेहरा के स्थानांतरण के विरोध में छात्रों का हुंकार, आंदोलन की चेतावनी

तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना से गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सुजित कुमार शर्मा उर्फ पुरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जिले और जिले के बाहर हुई कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बताया गया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध जिला एवं अन्य जिलों के थानों में करीब 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अब तक जिले की छह घटनाओं का सफल उद्भेदन किया है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, आरोपी पर केस दर्ज

हथियार और चोरी का सामान बरामद

प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के कई मामले दर्ज हैं, जो राजनगर, बड़ाबाजार, चांडिल, कपाली समेत अन्य थानों में लंबित हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मोबाइल फोन, नगद राशि, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है। जब्त सामग्री में एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और लूट में प्रयुक्त वाहन भी शामिल है। एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time