Baharagoda : श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए चितरंजन महतो, पार्टी के सच्चे सेवक थे दिवंगत नेता

  • बहरागोड़ा में भावपूर्ण स्मरण सभा, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कद्दावर नेता, पूर्व जिला कमेटी सचिव मंडल सदस्य एवं बहरागोड़ा लोकल कमेटी के सचिव दिवंगत चितरंजन महतो की स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विद्यासागर माण्डी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नम आंखों से अपने प्रिय साथी को याद करते नजर आए। सभा की शुरुआत दिवंगत नेता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। मौके पर जिला कमेटी सचिव के.पी. सिंह मुण्डा, राज्य कमेटी सदस्य स्वपन कुमार महतो तथा महिला समिति जिला सेक्रेटरी पानमोणि माझी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर एस टाइप चौक पर भीषण आगजनी, दो दुकानें जलकर राख

संघर्षशील जीवन और जनसेवा को किया गया याद

सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य स्वपन कुमार महतो ने चितरंजन महतो के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चितरंजन महतो एक मृदुभाषी, मिलनसार और पार्टी के सच्चे सेवक थे। उनका संपूर्ण जीवन आम जनता की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने में समर्पित रहा। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। वक्ताओं ने उनके विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी खेल मैदान में 55वीं फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, मुंडा ब्रदर्स बनी चैंपियन

बड़ी संख्या में उमड़े कार्यकर्ता, मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर बहरागोड़ा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी के वरीय कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत नेता के बताए मार्ग पर चलने और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता रवींद्रनाथ दास, मिलन प्रकाश वाला, सीपीआई अंचल सचिव राम हरि बेरा, विमान बनर्जी, दुर्गा माझी, कन्हाई मुंडा, तपन नायेक, तपन विशाल, अर्जुन मुर्मू, रेवती मुंडा, अलादी पाईकिरा, तारकेश्वर घोष, बसंती नायेक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पोटका के पूर्व विधायक सनातन माझी की पांचवी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जादूगोड़ा :आदिवासी भवन करनडीह में पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन माझी की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गई. इधर इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि…

Spread the love

Kharagpur : IIT खड़गपुर का छात्र अपने कमरे में मिला मृत, 10 दिनों में दूसरी घटना से मचा हड़कंप

खड़गपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में एक और छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को चौथे वर्ष के छात्र सोहम हालदर (22) अपने हॉस्टल कमरे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time