जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रपत्र खरीदने तथा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है. बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 4 से प्रत्याशी मधुरेश बाजपेयी ने बीडीओ निर्वाची पदाधिकारी सुमित प्रकाश के समक्ष नामांकन दाखिल किया. मधुरेश बाजपेयी ने बताया कि लंबे अंतरात के बाद नगर परिषद का चुनाव हो रहा है.

जिसमें जनता की भागीदारी का मौका मिला है. जन प्रतिनिधि चुने जाने के बाद वे एक-एक करके समस्याओं का समाधान करवाएंगे. खासकर सड़क, बिजली, नाली की समस्या को प्राथमिकता के साथ दूर कराएंगे. मौके पर प्रस्तावक राहुल सरदार, समर्थक ऋषिदेव गुप्ता, भीम सरदार, रिचा बाजपेयी समेत काफी संख्या में लोग मौैजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : छोटे पद के लिए बड़े कद का उम्मीदवार मैदान में, वार्ड पार्षद के लिए ईशान पात्रा ने किया नामांकन
There is no ads to display, Please add some



















































