Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता
  • झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप

झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के कड़े अभियान का असर एक बार फिर देखने को मिला। नयाग्राम थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। सूचना के अनुसार ओड़िशा से खड़गपुर की ओर एक ऑटो में तस्करी की जा रही थी। एसडीपीओ शमीम विश्वास और नयाग्राम थाना के आईसी सुजय लायक के नेतृत्व में सीमावर्ती इलाकों में नाका चेकिंग और निगरानी तेज कर दी गई। रात के समय डाही इलाके में एक ऑटो को रोककर तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 65 किलो गांजा बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ऑटो जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके नाम विद्याचल साहनी और परेश चंद्र भय बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

नयाग्राम पुलिस की कड़ी कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थ तस्करी पर लगी रोक

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी ओड़िशा के बोथ इलाके के रहने वाले हैं। बुधवार को उन्हें झाड़ग्राम अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) सैयद मोहम्मद मामदुल्ला हसन ने बताया कि इस मामले में गांजे के स्रोत और गंतव्य की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच जारी है कि क्या इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह शामिल है और गांजा कहां से लाकर कहां भेजा जा रहा था।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ में 8 फरवरी को 101 गरीब जोड़ों की भव्य शादी, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

गांजा तस्करी के पीछे संभावित गिरोह की तलाश में नयाग्राम पुलिस ने शुरू की गहन जांच

इससे पहले भी झाड़ग्राम पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए हैं। लगातार कार्रवाई के कारण तस्करों में डर का माहौल है और स्थानीय लोग मादक पदार्थ मुक्त क्षेत्र बनाने के प्रयास की सराहना कर रहे हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सीमावर्ती इलाके में निगरानी और अभियान जारी रहेंगे ताकि किसी भी तरह की तस्करी को रोका जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Chaibasa : किरीबुरू क्वार्टर चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित डी टाइप क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time