Jamshedpur : थर्ड मार्च की तैयारियों को लेकर यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : आगामी थर्ड मार्च की तैयारियों की समीक्षा को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएन टाटा साहब के मूर्ति के अनावरण तथा निर्धारित महा रक्तदान शिविर को लेकर चर्चा की गई। गहन विचार – विमर्श के बाद अब तक के तैयारियों को संतोषजनक बताया गया। शहर के लोगों एवं कंपनी के कर्मचारियों को विभिन्न माध्यमों से सूचना प्रेषित कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं शहर के गणमान्य लोगों को जल्द ही आमंत्रण पत्र भेजने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह तमाम तरह के तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।‌ बताते चलें कि यह पहला मौका है जब यूनियन परिसर में थर्ड मार्च को जेएन टाटा साहब के प्रतीमा का अनावरण होने जा रहा है। फलस्वरूप जोर-शोर से तैयारियां चल रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिला विश्वविद्यालय की 111 छात्राओं का एटीसी योकोहामा में चयन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time