Rajnagar : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 9वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और भावभीनी विदाई के बीच बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

राजनगर : राजनगर स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, डांगरडीहा हेंसल में विद्यालय का 9वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, रोटरी क्लब के प्रबंधक सुनीत कुमार, केरला पब्लिक स्कूल कदमा की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष अर्चना मैम तथा विद्यालय की सचिव जयंती शांता के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, समिति सचिव अनिल कुमार घोष, निदेशक जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष जयंती देवी रमन एवं अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी से 88 किलो डोडा बरामद, अधेड़ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से प्रस्तुत नाटकों ने शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह पर दोबारा हमला, पिटाई का वीडियो वायरल 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय सचिव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। विद्यालय के निदेशक जयंती संताने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गई, जिससे माहौल भावुक हो उठा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : एसआर डीएवी  पुंदाग में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

रांची : एसआर. डीएवी.पब्लिक स्कूल पुंदाग में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल तथा सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध…

Spread the love

Jamshedpur : सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर आयोजित विचार क्रांति सम्मेलन में विधायक सरयू राय ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- शीर्ष पर बैठे लोग ही ड्रग्स और सट्टा जैसी कुरीतियों के लिए जिम्मेदार

नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम चाहें तो रुक सकता है ड्रग-सट्टा का कारोबार :  सरयू राय परिवार में सख्ती होगी तो ड्रग्स और सट्टेबाजी का धंधा रुकेगा विचार क्रांति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time