Potka : घुटु मैदान में शराब पीने पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्रामीणों का सख्त फैसला

  • बाहरी शराबियों की हरकतों से परेशान ग्रामीणों ने उठाई आवाज

पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत सानग्राम नदी से सटे कारकाट स्थित घुटु मैदान में बाहरी शराबियों की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। जानकारी के अनुसार शहर से कारों में सवार होकर 25 से 30 की संख्या में युवक-युवतियां मैदान में पहुंचते हैं और खुलेआम शराब का सेवन करते हैं। नशे के बाद वे शराब की बोतलें मैदान में तोड़कर फेंक देते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र कांच के टुकड़ों से भर गया है। इसका सीधा असर ग्रामीणों की खेती-बाड़ी पर पड़ रहा है और खेतों में काम करने के दौरान चोट लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया अभिषेक सरदार को पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : आस्था का सैलाब : बाबा धूलेश्वर शिव मंदिर में कलश स्थापना के साथ दो दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

पंचायत बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया प्रतिबंध का निर्णय

ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया अभिषेक सरदार ने पंचायत की बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि घुटु मैदान में शराब पीने वालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके साथ ही मैदान के चारों ओर सूचना बोर्ड लगाकर स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यहां शराब पीना पूरी तरह प्रतिबंधित है और पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो को भी मामले की जानकारी दी है। बोर्ड लगाने में माझी बाबा सुकुमार हांसदा, प्राणिक विश्वनाथ हांसदा, गोरते सोमाय हांसदा, उप मुखिया पोदो हांसदा, सुनाराम मुर्मू, पुराण नायक, माझी हांसदा, तोड़ो हांसदा, विनय हांसदा, शिवचरण बेसरा, सोना बेसरा, दशमत हांसदा, बुद्धेश्वर हांसदा, अभिराम सोरेन, अमीन सोरेन और प्रदीप हांसदा सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धालभूम क्लब में देर रात डीजे बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, सिस्टम जब्त

पुलिस की अपीलकानून हाथ में न लें, सूचना दें

थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि बाहरी लोग शराब पीने आते हैं तो पहले उन्हें समझाकर रोकने का प्रयास करें। यदि वे नहीं मानते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, लेकिन किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में न लें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी। मुखिया अभिषेक सरदार ने बताया कि रात में शराबी तेज आवाज में गाना बजाकर माहौल खराब करते हैं, जिससे गांव की शांति भंग होती है। ग्रामीणों ने साफ किया है कि अब मैदान की गरिमा और खेती की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने पूर्वी सिंहभूम में चल रही योजनाओं की वृहद् समीक्षा की, अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति की सभापति सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव की अध्यक्षता में परिसदन सभागार, जमशेदपुर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी-छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, पांच अपराधी गिरफ्तार, 31 मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी एवं छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों के संगठित गिरोह के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time