- पुरानी बस्ती रोड पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ, जुटा जनसमर्थन
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या–3 से वरिष्ठ समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता आलोक बाजपेयी ने पुरानी बस्ती रोड स्थित अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित द्वारा मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की गई। उद्घाटन अवसर पर राम पोद्दार, सुरेश गनेड़ीवाल, मनीष पुरोहित, प्रमोद मालाकार, सिद्धार्थ बागी समेत सैकड़ों बस्तीवासी और महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान “आलोक बाजपेयी जिंदाबाद” और “वार्ड 3 का भविष्य – आलोक बाजपेयी” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे यह साफ संकेत मिला कि चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो चुका है।
इसे भी पढ़ें : Potka : घुटु मैदान में शराब पीने पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्रामीणों का सख्त फैसला
सर्वांगीण विकास और स्वच्छता को बनाया मुख्य एजेंडा
उद्घाटन समारोह में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ, हेमंत गुप्ता, राजू सरदार, गुरमीत सिंह भामरा, विजय कुमार विश्वकर्मा, अनूप खा, बबलू नायक, कालीचरण शर्मा, कृष्ण शर्मा, अर्जुन थापा, ओमप्रकाश पोद्दार, दिलीप साहि, लव सिंह, जय प्रकाश पोद्दार, अनिल खेमका, अनूप बाजपेई, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में आलोक बाजपेयी ने कहा कि वे वार्ड संख्या–3 के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन उन्हें मजबूत नेतृत्व देने की दिशा में प्रेरित करेगा।