Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में ‘जॉय ऑफ गिविंग’ पहल का 5वां संस्करण संपन्न

  • ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए समर्पित सामुदायिक सेवा का अनूठा प्रयास

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग ने 14 फरवरी को ‘जॉय ऑफ गिविंग’ पहल का 5वां संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसका मार्गदर्शन प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता ने किया। सिधगोड़ा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और बराबरी का दर्जा दिलाना था। यह विश्वविद्यालय की ओर से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता फैलाने की पहल का प्रतीक है। समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई, इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, उपहार वितरण और फैशन शो के माध्यम से समुदाय को मंच प्रदान किया गया। डीएसडब्ल्यू डॉ. किश्वर आरा और प्रॉक्टर डॉ. सुधीर साहू के प्रेरणादायक भाषणों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा अयस्क खान के सीएसआर अंतर्गत तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षकों का सक्रिय योगदान

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. सलोमी कुजूर, सीवीसी डॉ. अन्नपूर्णा झा, डॉ. नूपुर मिंज, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. रिजवाना परवीन, डॉ. अनामिका और डॉ. माधुरी प्रीयदर्शिनी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. केया बनर्जी और गगनदीप ने किया, जबकि डॉ. श्वेता प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। एमबीए की छात्राओं और डॉ. भारती वार्ष्णेय के सक्रिय योगदान से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन संजना किन्नर के फीडबैक के साथ हुआ, जिसने ट्रांसजेंडर समुदाय और विश्वविद्यालय परिवार के बीच सकारात्मक संवाद और सहभागिता का संदेश दिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान, जमशेदपुर में मातृ-पितृ पूजन एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

योग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और माता-पिता के सम्मान का अनोखा संगम जमशेदपुर : काशीडीह गोलकटा में भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान द्वारा मातृ-पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस…

Spread the love

Rajnagar : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 9वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और भावभीनी विदाई के बीच बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग राजनगर : राजनगर स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, डांगरडीहा हेंसल में विद्यालय का 9वां वार्षिकोत्सव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *