Potka : पोटका में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

  • शिवरात्रि पर जुड़ी हरि मंदिर में गूंजा हरिनाम

पोटका : शिवरात्रि के पावन अवसर पर जुड़ी हरि मंदिर में रविवार से दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति जुड़ी द्वारा किया गया, जो इस वर्ष 12वां हरिनाम संकीर्तन है। प्रातः 8:30 बजे पंडित एवं पुरोहितों ने विधिवत पूजा-अर्चना, धूप-दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया। इस अवसर पर साहित्यकार एवं समाजसेवी माताजी आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने कहा कि कलियुग में हरिनाम संकीर्तन ही शांति और मुक्ति का सरल मार्ग है। उन्होंने बताया कि सामूहिक भजन-कीर्तन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : तेलंगाना में आयोजित 40वें खेल एवं सांस्कृतिक मीट में यूसिल कर्मियों का शानदार प्रदर्शन

विभिन्न संकीर्तन मंडलियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति

कार्यक्रम में राधा रानी संकीर्तन संप्रदाय कदमा, हरेंद्र चंद्र दास संप्रदाय पडसा बगमुंडी, पलटू दास संप्रदाय बिरुडीह, युर्जोधन दास संकीर्तन संप्रदाय जुड़ी पहाड़ी, बालिका कीर्तन संप्रदाय जुड़ी, श्री श्री राधा गोविंद नाम संकीर्तन संप्रदाय पुरुलिया तथा कालिया बासा हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय हुड़ा सहित कई मंडलियों ने भाग लिया। कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन में मुरली दास, नीलकमल पाल, शिवु भट्टाचार्य, मधुसूदन भट्टाचार्य, मंगल गोप, भीम भट्टाचार्य, सुधीर सरदार, गौरी चटर्जी, नारायण चटर्जी और कैलाश पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time