Jamshedpur : जमशेदपुर में महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को जलाभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  • श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में भक्तिमय माहौल

जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, ईस्ट प्लांट बस्ती में रविवार को भोले बाबा को जलाभिषेक करने के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह संधू ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य जलाभिषेक का आयोजन किया गया। भक्तों को कोई असुविधा न हो इसके लिए वॉलेंटियर्स तैनात किए गए थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : उदाल ग्राम में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में हदम तारुब मानहदा विजेता

विशेष पूजन और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न

संध्या समय में मंदिर में विशेष पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया और इसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। सोमवार 16 फरवरी को अमावस्या के अवसर पर मां काली की पूजा एवं भोग का आयोजन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार झा, सुजीत, उमाशंकर बेरा, दुर्गानंद दुबे, उमेश, हरिश्चंद्र प्रसाद, अरुण प्रसाद, रणजीत, अजीत और अविनाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने पूरे दिन अपनी भक्ति व्यक्त की।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time