Seraikela : स्कूटी सवार युवक ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मौत

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर और कपाली थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सांपड़ा पुल से सोमवार दोपहर एक स्कूटी सवार युवक ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर और कपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकालने में जुट गई। युवक की पहचान तमोलिया निवासी वरुण के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वरुण काले रंग की स्कूटी (संख्या JH05CU-8657) से पुल पर पहुंचा।

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : जुगसलाई वार्ड 12 में सुरेश शर्मा लिप्पू की खुली अपील, ‘सेवा रिकॉर्ड’ के दम पर मांगे वोट

उसने स्कूटी खड़ी की और सीधे पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। वैसे समाचार प्रकाशित किए जाने तक शव का रेस्क्यू नहीं किया जा सका है।

Spread the love

Related Posts

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Muri : 12 दिनों से 18 माह की बच्ची गायब, बरामदगी की मांग को लेकर सदर थाना के समक्ष लोगों ने किया प्रदर्शन

मासूम अदिति पांडे के मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को प्रशासन संतुष्ट करे : देवेन्द्र नाथ महतो मुरी : रांची सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की मासूम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time