- जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू की मौजूदगी में रोड नंबर 4 व 5 में चला जोरदार जनसंपर्क
- चुनाव चिह्न ‘ईंटें’ पर मतदान की अपील, समर्थन से मजबूत दिखा पलड़ा
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। मानगो स्थित रोड नंबर 4 और रोड नंबर 5 में चलाए गए जनसंपर्क अभियान में समाज के हर वर्ग—युवा, महिला और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस दौरान झामुमो की केंद्रीय सदस्य एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य खगेन महतो, पूर्व जिला समिति उपाध्यक्ष सागेण पूर्ति तथा महिला नेत्री दुर्गा बोईपाई और सविता दास सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान पारडीह चौक और कुमरूम बस्ती तक पहुंचा, जहां “लक्की सिंह जिंदाबाद” और “ईंटें छाप” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
पारडीह चौक से कुमरूम बस्ती तक गूंजे समर्थन के नारे
जनसंपर्क के दौरान लक्की सिंह का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। समर्थकों की भारी भीड़ ने अभियान को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रत्याशी ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि मानगो के सर्वांगीण विकास के लिए उनके पास ठोस ब्लूप्रिंट तैयार है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, नाली-गली निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन
विकास के लिए तैयार है ठोस ब्लूप्रिंट, जनता से किया वादा
लक्की सिंह ने आगे कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे तथा मानगो में वेंडर जोन का निर्माण कराया जाएगा। ट्रैफिक जाम से मुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था और क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि मतदान के दिन बैलेट पेपर में क्रमांक संख्या 08 पर चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगाकर उन्हें सेवा का अवसर दें। जनसंपर्क के दौरान दिखे उत्साह और समर्थन को देखते हुए उनका पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है।
There is no ads to display, Please add some



















































