Jamshedpur : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

  • विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनोहर माहौल बनाया
  • मुख्य अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 6बी स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 21वां वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय की सचिव जयंती शांता, जेवियर पब्लिक स्कूल के निदेशक सुनील सिंह, जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर की प्रधानाध्यापिका निभा सिंह, पुलिस उपाध्यक्ष (डीएसपी) अनिमेष गुप्ता, जिला कोषाधिकारी (सरायकेला-खरसावां) अपर्णा सिंह एवं रोटरी क्लब के प्रबंधक सुनित कुमार के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में हाता ब्रांच के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, टाटा ब्रांच के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार घोष, निदेशक जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष जयंती देवी रमन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई और बच्चों के फैमिली डांस, पापा मेरे पापा, इंक्रेडिबल इंडिया, मेरा वाला डांस, भूल भुलैया, जादू डांस, युग यात्रा, नारी शक्ति, ऑपरेशन सिंदूर जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय सचिव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षिकाएं किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, संध्या, सोनी, मैरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, प्रियंका, रिचा, निर्मला, आस्था, नीता, सौम्या, राखी, पल्लवी, सुमित्रा, जय श्री, स्नेहा और शिक्षक संदीप, आनंद, अजय सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Gua : मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

गुवा : गुवा सेल क्लब में रविवार देर शाम पान तांती कल्याण समाज, गुवा की ओर से इंटर, मैट्रिक एवं ओलंपियाड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए…

Spread the love

Bahragora : प्रतिभा सम्मान समारोह’ को लेकर तैयारियां तेज, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र के होनहारों की हौसला अफजाई के लिए आगामी 10 जून बुधवार को बहरागोड़ा देव वाटिका में आयोजित होने वाले ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ को लेकर तैयारियां तेज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time