Jamshedpur : जुगसलाई में राधा कृष्ण संग फूलों की होली 4 मार्च को, राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं का होगा मंचन 

जमशेदपुर : होली के पावन अवसर पर मानव कल्याण सेवा समिति, जुगसलाई द्वारा आगामी 4 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे से “राधा कृष्ण संग फूलों की होली” का भव्य आयोजन जुगसलाई क्षेत्र में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ रामटेकरी मंदिर, जुगसलाई से होगा। भगवान राधा-कृष्ण की सजीव झांकी के साथ शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः रामटेकरी मंदिर परिसर में ही समापन होगी।

इस वर्ष का विशेष आकर्षण भव्य नृत्य नाटिका होगी, जिसमें कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। फूलों की वर्षा, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बनेगा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार एवं ठंडाई की व्यवस्था भी की गई है।

इसे सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों में अमित रूंगटा, संतोष छापोलिया, राजकुमार सरस्वत, राजीव केडिया, अश्विनी कुमार अग्रवाल, सुशील मित्तल, बिनोद सरायवाला, अजय सरायवाला, संजय सरायवाला, गोपाल अग्रवाल, कमल काबरा, अंकित जवानपुरिया, दिलीप कौंटिया, मनोज गोयल, प्रभात अग्रवाल, निकेश चौधरी, अशोक गोयल, दिनेश कजरिया, विवेक पुरिया एवं देवानंद अग्रवाल विशेष रूप से आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

मालूम हो कि मानव कल्याण सेवा समिति, जुगसलाई ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस भव्य एवं भक्तिमय आयोजन में सम्मिलित होकर राधा कृष्ण संग फूलों की होली को सफल बनाएं तथा प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाएं। यह आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परसुडीह के आलू कारोबारी ने थाना की कार्यशैली पर उठाए सवाल, FIR की बजाय समझौता का बनाया जा रहा दबाव, एसएसपी से शिकायत

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Muri : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक  

मुरी : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने कहा कि बकरीद में काटे जाने वाले बकरे का बचे खराब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time