Gua : बापू के सपनों का हस्तकरघा आज भी जीवित: सीजीएम चंद्रभूषण कुमार

गुवा : गुवा के कच्छी धौड़ा स्थित गुवा सेल सीएसआर द्वारा संचालित आशाएं हस्तकरघा केंद्र में मंगलवार को 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि आजादी से पूर्व महात्मा गांधी ने हस्तकरघा और स्वदेशी को बढ़ावा देकर विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार का आह्वान किया था।

उनके प्रयासों ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि देश को आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं आदर्शों पर चलते हुए गुवा सेल सीएसआर द्वारा संचालित यह हस्तकरघा केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 13 वर्षों से यह केंद्र स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ रहा है, जिससे वे अपने परिवार की आजीविका में सहयोग कर रही हैं। कार्यक्रम में महाप्रबंधक आरके बंगा, आरके सिन्हा, प्रवीण कुमार, भीके सुमन, डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें : Gua : बाईहातु गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, बालक एवं बालिका वर्ग में जोजोगुटू की टीम बनी विजेता

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन…

Spread the love

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time