Jamshedpur : जुगसलाई में कथित छेड़खानी की घटना को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तनाव के बाद पुलिस बल किया गया तैनात

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार राम टेकरी रोड मोहल्ला में मंगलवार को कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा युवती के साथ कथित छेड़छाड़ किए जाने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विरोध के दौरान युवक की पिटाई कर दी गई। इसके बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने आसपास के घरों पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक बढ़े हंगामे के कारण दुकानों के शटर गिरने लगे और राहगीरों में भय का माहौल देखा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जुगसलाई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है तथा पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। एक पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन सतर्क है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हास्य कवि सम्मेलन 28 को, गीतकार संतोष आनंद समेत नामचीन कवियों का होगा जमावड़ा

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन…

Spread the love

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time