Jamshedpur : वगैर पोस्टमार्टम कराए कुल्लू से पोते का शव लेकर शहर के लिए रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, शरीर पर चोट के नहीं मिले निशान

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते और घाटशिला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे बाबूलाल सोरेन के बेटे 22 वर्षीय वीर सोरेन की मौत का मामला रहस्यमयी बना हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम को वह कुल्लू मनाली के एक होटल में  बिस्तर से गिर गया, जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त मुंह से झाग निकला और उसकी मौत हो गयी. मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शव को लेकर जमशेदपुर के लिए कुल्लू पहुंच गये है. वीर सोरेन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने ने गया था. वह दिन में अपने दोस्तों के साथ बर्फ में खेलने गया था. हाई एल्टीट्यूड एरिया में वह खेलने गया और वहां से लौटा तो उसके सिर में काफी दर्द होने लगा. वह होम स्टे में ठहरा था. उसकी तबीयत खराब हुई तो दोस्तों ने ऑनलाइन दवाई मंगायी, जिसको खाने के बाद वह सो गया.

लेकिन कुछ देर बाद कमरे से गिरने की आवाज आयी तो उसके दोस्त अंदर गये. दोस्तों ने देखा कि वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिर गया है. दोस्त उसको लेकर अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. उसके मुंह से झाग निकला था. इस मामले में उसके दोस्त उत्तर प्रदेश का रहने वाला अगनय वर्मा का बयान कलमबंद किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने सहयोगी चंचल गोस्वामी के साथ कुल्लू मनाली हेलीकॉप्टर से पहुंचे.

उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया.वे अपने पोते का शव घर ले जाने की इच्छा जतायी. इसके बाद दोपहर को पूर्व सीएम चंपई सोरेन हेलीकॉप्टर से ही पोते का शव लेकर चले गये. मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने पत्रकारों को बताया है कि वीर के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है. पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. परिवार के मना करने पर पोस्टमार्टम नहीं किया गया है. शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों के मुताबिक, हो सकता है कि वह बर्फ में गया होगा, जहां तबीयत बिगड़गयी होगी, जहां उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है.

इसे भी पढ़ें : President of India के शहर आगमन का पुलिस-प्रशासन ने किया रिहर्सल, 26 को 3.50 घंटे शहर में रहेंगी महामहिम 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई…

Spread the love

Jamshedpur : अंबेडकर जयंती पर बोले विधायक सरयू राय, आज जो भी लोग सत्ता में हैं, उनकी नियत सही रहेगी तो संविधान सही काम करेगा 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारतीय संविधान लचीला है। इसमें 100 से ज्यादा संशोधन हो चुके हैं। देश के आजाद होने के बाद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time