Potka : एनएच-220 पर गड्ढों का कहर, ग्रामीणों ने श्रमदान कर भरे गड्ढे, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

पोटका : नेशनल हाईवे 220 पर हल्दीपोखर, नागा सहित कई स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने कई बार विभाग को लिखित आवेदन देकर मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण गड्ढे और बढ़ते जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वहीं सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैल रहा है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को भरने का प्रयास किया, लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कुछ ही दिनों में सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई। इसके विरोध में पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज, अमर पालित, देव पालित सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर अविलंब मरम्मतिकरण की मांग की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाता से हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन कार्य कछुआ गति से चल रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं और प्रदूषण से निजात मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वगैर पोस्टमार्टम कराए कुल्लू से पोते का शव लेकर शहर के लिए रवाना हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, शरीर पर चोट के नहीं मिले निशान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time