पोटका : हाता के हरिवंश नगर स्थित तारा पब्लिक स्कूल के कक्षा 5 के मेधावी छात्र अभिनव मिश्र का चयन प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल पुरुलिया में हो गया है। उक्त स्कूल की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया था। 27 फरवरी को घोषित परिणाम में अभिनव मिश्र ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
अभिनव मिश्र ने अपनी सफलता का श्रेय तारा पब्लिक स्कूल के समर्पित शिक्षकों एवं अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें कड़ी मेहनत और लगन के साथ मार्गदर्शन दिया, जिसके कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी। विद्यालय परिवार ने अभिनव को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रबंधन ने इसे पूरे स्कूल के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया और आशा व्यक्त की कि अन्य विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा लेकर उच्च लक्ष्य प्राप्त करेंगे।
There is no ads to display, Please add some



















































