Seraikela : गम्हरिया में काम से लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल

सरायकेला : गम्हरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर से काम कर लौट रहे दंपती को कार सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर की है. मीरुडीह न्यू बस्ती निवासी नकुल यादव (50) और उषा यादव (46) लूना वाहन से गम्हरिया मोड पर पेंटिंग का काम खत्म कर घर लौट रहे थे. तभी उदयपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. सूरज कुमार ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी
वह अपने भाई के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहां से माता पिता को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया. वहीं पिता को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

 

 

से भी पढ़ें : Jamshedpur :  सोनारी में पड़ोसी ने महिला पर किया चाकू से हमला, पकड़ने गई पुलिस से उलझा आरोपी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम घोषित, इआरसी में सुनील प्रसाद हुए विजयी , विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में इआरसी के एक सीट पर सुनील प्रसाद 56 वोट लाकर विजयी हुये। जबकि समरेश कुमार को 44 मत मिले। तीसरे स्थान पर…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने सभी डीडीओ के साथ की वर्चुअल बैठक, कहा- बिल प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतें अधिकारी 

जमशेदपुर : जिला में वित्तीय अनुशासन को लेकर प्रत्येक स्तर पर समीक्षा की जा रही है । इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी डीडीओ (निकासी एव्ं व्ययन पदाधिकारी)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time