Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरखा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे पानी में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. मामले की जांच के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो निकटतम थाना में सूचना दें. मामले की जांच जारी है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में ब्वॉयज हॉस्टल में रह रहे छात्र की फंदे से लटकती लाश मिली, पुलिस ने कमरा सील कर शुरू की जांच

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम घोषित, इआरसी में सुनील प्रसाद हुए विजयी , विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में इआरसी के एक सीट पर सुनील प्रसाद 56 वोट लाकर विजयी हुये। जबकि समरेश कुमार को 44 मत मिले। तीसरे स्थान पर…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने सभी डीडीओ के साथ की वर्चुअल बैठक, कहा- बिल प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतें अधिकारी 

जमशेदपुर : जिला में वित्तीय अनुशासन को लेकर प्रत्येक स्तर पर समीक्षा की जा रही है । इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी डीडीओ (निकासी एव्ं व्ययन पदाधिकारी)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time