Jamshedpur : जुगसलाई थाना प्रभारी सस्पेंड, अपराधकर्मी मनीष सिंह के खिलाफ एक्शन नहीं लेने पर हुई कार्रवाई 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक
(एसएसपी) ने डीआइजी के आदेश पर जमशेदपुर के जुगसलाई थाना के प्रभारी बैजनाथ कुमार को सस्पेंड कर दिया है. इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपराधकर्मी मनीष सिंह के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उनकी जगह पटमदा के इंस्पेक्टर रहे गुलाम रब्बानी को जुगसलाई का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. डीआइजी ने अपने सस्पेंशन आर्डर में कहा है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि मनीष सिंह नामक अपराधी द्वारा जुगसलाई थाना क्षेत्र के कुछ व्यापारी और ठेकेदारों को डरा धमकाकर रंगदारी मांगी गयी है. उन व्यापारियों और ठेकेदारों द्वारा इसकी सूचना जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार को दी गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. विवश होकर जमशेपदुर के एसएसपी को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा और अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ त्वरित विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया, लेकिन आज तक अपराधी मनीष सिंह की धरपकड़ के लिए जुगसलाई थाना प्रभारी के स्तर पर कोई ठोस और कारगर कार्रवाई नहीं की गयी, जिससे उनकी कार्यशैली संदिग्ध प्रतीत होती है.उनकी संदिग्ध कार्यशैली, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, कुख्यात अपराधियों के खिलाफ ढुलमुल रवैया के कारण क्षेत्र के व्यापारी और ठेकेदार भयभीत है और उनके और जनप्रतिनिधियों के बीच पुलिस की छवि धूमिल हो रही है. इसको देखते हुए इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को हटाया जाता है और उनको निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुशंसा की गयी है. उनको तत्काल जीवनयापन भत्ता पर निलंबित किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रथम छात्र सुभ्र कांति घोष को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : DC ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत किताडीह स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में…

Spread the love

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time