जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में किया गया । यह टूर्नामेंट Eastern जॉनल लेवल का था। इस टूर्नामेंट में लगभग 50 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया जिसके आधार पर चार टीमें बनाई गई। टीम A में वेटरन वॉरियर्स, टीम B में कदमा विक्टर, टीम C में टाटानगर लीजेंड और टीम D में तूरामडीह स्टार शामिल है।
सभी टीमों ने खेला तीन-तीन लीग मैच
प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों ने तीन तीन लीग मैच खेला। इस ग्रुप में टॉप रहे टाटानगर लीजेंड ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप के सभी मैचों में जीत दर्ज की। कदमा विक्टर ने तीन मैचों कि श्रंखला में दो मैचों में जीत दर्ज की, वेटरन वॉरियर्स ने एक मैच में ही जीत हासिल कर पाई और तूरामडीह स्टार ने अंक तालिका में अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
टाटानगर लीजेंड को मिला प्रथम पुरस्कार
टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड श्रीनिवासन को दिया गया। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन रहे जीएसआर मूर्ति, टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर रहे अविनाश कुमार (परसुडीह थाना प्रभारी) , टूर्नामेंट के बेस्ट फील्डर रहे सुमनजीत चौधरी। इन सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन की ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश कुमार, अध्यक्ष के कौशिक मित्र, सचिव पुरुषोत्तम साहू, कोर कमेटी के मेंबर घनश्याम चौधरी, देवाशीष चंद्र, आनंद सिंह, नेक्शन कुमार साथ ही मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी भोला प्रसाद एवं परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार उपस्थित हुए।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती