पोटका : पोटका प्रखंड के प्रेमनगर गांव में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष एवं महिलाएं सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। पूरे गांव में खुशियों और उत्सव का माहौल बना रहा। होली के दिन लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। गांव के लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाते हुए टोली बनाकर एक-दूसरे के घरों में जाकर होली की बधाई दी। इस दौरान लोगों ने घर-घर जाकर पारंपरिक व्यंजन जैसे पुरी और पुआ का आनंद भी लिया। कई स्थानों पर साउंड सिस्टम लगाकर होली के गीत बजाए गए, जिस पर युवाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य और गायन किया। चारों ओर रंग, संगीत और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गांव के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। प्रेमनगर में मनाई गई यह होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देती नजर आई।
इसे भी पढ़ें : Potka : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर जंगल किनारे अज्ञात युवती का जला शव बरामद, हत्या की आशंका