Jamshedpur : कपाली से युवती लापता, परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के अचानक गायब हो जाने से परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार गौसनगर स्थित बगदादीया मस्जिद के समीप रहने वाले अफताब अंसारी की 19 वर्षीय पुत्री सोनम परवीन शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से लापता है। परिजनों के मुताबिक सोनम परवीन कपाली स्थित झारखंड पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह घर में किसी बात को लेकर सोनम और उसकी मां के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर में ही मौजूद थी, लेकिन कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों ने उसे देखा तो वह घर पर नहीं थी।

परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद सोनम के माता-पिता कपाली ओपी पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी है।

इधर युवती के पिता अफताब अंसारी ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को सोनम परवीन के बारे में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 9113700458 पर संपर्क कर सूचना दें। परिवार ने बेटी को खोजने में मदद की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time