Gua : गुवा झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं से जागरूक होने का आह्वान

गुवा : गुवा झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोवामुंडी भाग एक की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला बनकर जन्म लेना बड़ी बात नहीं है, बल्कि अपने अधिकारों को पहचानना और महिलाओं के अंदर छिपी शक्ति को उजागर करना ही सबसे बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अंदर क्षमा, दया और सहनशीलता जैसी भावनाएं होनी चाहिए, तभी उनका जीवन सार्थक कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज समाज में कई जगहों पर घरेलू हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। कई बार देखा जाता है कि एक महिला ही दूसरी महिला के साथ अत्याचार में शामिल हो जाती है, जैसे सास-बहू के बीच होने वाले विवाद। ऐसे मामलों को रोकना बहुत जरूरी है और इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा। जब तक महिलाएं पूरी तरह से जागरूक नहीं होंगी, तब तक अत्याचार को समाप्त करना कठिन है। देवकी कुमारी ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी और आगे बढ़ाने के लिए झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं

वे हमेशा महिलाओं के सुख-दुख में आगे बढ़कर उनकी मदद करते हैं। इसके लिए सभी महिलाओं ने रामा पांडे को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल अधिकार मंच की सलाहकार पदमा केसरी ने भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुश्री देवकी कुमारी द्वारा केक काटकर महिला दिवस मनाने के साथ हुई। इस अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, यूनियन के पदाधिकारी, मजदूर एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं से जागरूक होने का आह्वान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time