Potka :  पोटका में खेती की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

पोटका : गंगाडीह निवासी साजिद ने अपनी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी डीड के आधार पर खरीद–बिक्री करने का आरोप लगाते हुए पोटका अंचल अधिकारी को मांग पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
साजिद ने बताया कि खतियानी रैयतदार वेणु मोदी से उनके दादा शेख मोहम्मद हुसैन ने वर्ष 1966 में खाता नंबर 150, प्लॉट नंबर 498, रखवा 11 डिसमिल जमीन खरीदी थी। तभी से उनका परिवार उस जमीन पर खेती करता आ रहा है और उसी से परिवार का जीवन यापन होता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी डीड बनाकर उक्त जमीन की खरीद–बिक्री कर दी गई है। इस संबंध में साजिद के साथ मोहम्मद काशू, हल्दीपोखर के ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम, अब्दुल रब, वाजिद और रफीक भी अंचल कार्यालय पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि यह जमीन ही उनके परिवार के जीविका का एकमात्र सहारा है, जहां फसल उगाकर वे लोग अपना जीवन यापन करते हैं। ऐसे में गलत तरीके से जमीन की खरीद–बिक्री होना गंभीर मामला है। उन्होंने प्रशासन से फर्जी डीड को रद्द करने के साथ-साथ उससे जुड़े म्यूटेशन को भी निरस्त करने की मांग की है।
वहीं इस संबंध में अंचल अधिकारी निकिता बाला ने बताया कि शेख मोहम्मद हुसैन द्वारा वर्ष 1986 में उक्त जमीन की बिक्री की गई थी। इसके बाद जब नामांतरण के लिए आवेदन आया तो डीड की कॉपी का चाईबासा से सत्यापन कराया गया, जिसके बाद ही म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।

 

इसे भी पढ़ें : Potka : तेतला पंचायत के छोटा बंधुआ में उत्साह के साथ मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Jamshedpur : जदयू ने जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की, उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र

मानदो क्षेत्र की कई समस्याओं के क्रियान्वयन में देरी पर उठाया सवाल जमशेदपुर :  जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time