Potka पोटका के सुभाषिनी हत्याकांड का खुलासा,  डायन के संदेश में  राजू पुराण ने कटारी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पोटका : कलिकापुर पंचायत के हड़पाघुटु के समीप 62 वर्षीय वृद्ध महिला सुभाषिनी नायक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजू पुराण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुसाबनी डीएसपी संदीप भकत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। इस बीच मृतका के परिजन कुंजो नायक द्वारा पोटका थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।

जांच के क्रम में पुलिस ने संदेह के आधार पर राजू पुराण को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान राजू पुराण ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कटारी भी बरामद कर ली गई। आरोपी राजू पुराण ने पुलिस को बताया कि वह गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। इस दौरान उसका बड़ा भाई लगातार मां की बीमारी की सूचना देता था।

राजू के अनुसार उसे ऐसा लगने लगा था कि सुभाषिनी नायक के कारण ही उसके परिवार पर संकट है और वह बार-बार सपने में आकर पूरे परिवार को जीने नहीं देने की बात कहती हैं। इसी भ्रम में आकर उसने हत्या की योजना बना ली। बताया गया कि होली के दिन बुधवार को सुभाषिनी नायक जंगल से पत्ता और दातुन तोड़कर कलिकापुर बाजार बेचने जा रही थीं।

रास्ते में उन्हें अकेला देखकर राजू पुराण घर गया और वहां से कटारी लेकर उनका पीछा किया। हड़पाघुटु के पास खेत के रास्ते बाजार जाते समय उसने पीछे से धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और कटारी से चार बार गले पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपी ने कटारी को बहड़ाघुटु नदी में फेंक दिया था।

मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने बताया कि आरोपी राजू पुराण ने हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। उसके बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : परसुडीह में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर ठेका मजदूर की मौत, परिवार में छाया मातम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : नदी में डुबने से सेवानिवृत रेलकर्मी की मौत

मुरी : मुरी ओपी अंतर्गत कांटाडीह निवासी उरंगडा जोगेश्वर मुंडा की लाश नदी से बरामद की गई. जोगेश्वर रेलवे में गैंग मैन से सेवानिवृत हुए थे. घटना की सूचना पुलिस…

Spread the love

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time