Womens Day: क्विज प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

गुवा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समिति की ओर से 8 महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लिया,  इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के ज्ञान, समझ और सामान्य जानकारी को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में कुल चार-चार प्रतिभागियों की कई टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी टीमों के बीच सामान्य ज्ञान, सामाजिक विषयों, खेल, इतिहास तथा दैनिक जीवन से जुड़े कई रोचक प्रश्न पूछे गए प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं ने काफी उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए। कई प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान और समझ का अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल काफी रोचक और उत्साहपूर्ण बना रहा। उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया महिला समिति की सदस्यों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि महिलाओं को जागरूक बनाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है। महिला दिवस के इस विशेष आयोजन के माध्यम से महिलाओं को एक मंच दिया जा रहा है, जहां वे अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।

इसे भी पढ़ें : TATA MOTORS : सीएसआर के तहत बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

Spread the love

Related Posts

TATA MOTORS : सीएसआर के तहत बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के पेंट फैक्ट्री डिपार्मेंट के सौजन्य से सामुदायिक सेवा के तहत बर्मामाइंस स्थित सेवा आश्रम विद्यालय में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री किताब, कॉपी,…

Spread the love

Jamshedpur : कम नंबर पर ट्यूशन टीचर का कहर, दो बच्चों को बेरहमी से पीटा थाने में शिकायत 

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां कम अंक आने से नाराज़ एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने दो मासूम बच्चों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *