Gua : ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक, सभी ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने का लिया निर्णय  

गुवा : किरीबुरू थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की। इस दौरान आगामी ईद, रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई.  बैठक में एसआई जितेन्द्र कुमा के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। सभी ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि किरीबुरू क्षेत्र हमेशा से आपसी एकता और सौहार्द का उदाहरण रहा है और आगे भी सभी लोग मिलकर इस परंपरा को कायम रखेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईद, रामनवमी और सरहुल जैसे प्रमुख पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे। साथ ही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का निर्णय लिया गया। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की गई, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी शोभायात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाली जाएगी।

साथ ही यह भी तय किया गया कि शोभायात्रा में बाहरी कलाकारों को नहीं बुलाया जाएगा और स्थानीय युवक ही अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मुखिया पार्वती किडो, प्रफुल्लित ग्लोरिया टोपनो, राज नारायण शर्मा, संतोष प्रसाद, छोटू सिंह, रब्बे आलम, सुनीता सिंह, शिव कुमार गुप्ता, दीपक ठाकुर, आलम अंसारी, गीता गुईया, कुमुद हेंब्रम, सूरज सिंह, उषा गोप, जेमा कारूवा, नवल कुमार और अरविंद कुमार भगत सहित कई लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं से जागरूक होने का आह्वान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time