गुवा : गुवा फुटबॉल मैदान में आगामी 21 और 22 मार्च को दो दिवसीय स्वर्गीय गोवर्धन पान मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन किशोर संघ स्पोर्ट्स क्लब गुवा के बैनर तले किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर गुवा के कल्याण नगर में क्लब के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें टूर्नामेंट की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता को रोमांचक बनाने के लिए विजेता और उपविजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 70 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सदस्यों के बीच बांटी गईं। साथ ही क्षेत्र के खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रभात हाजरा, दिनेश नाग, सिरिप हंसदा, गणेश मिश्रा, अंतर्यामी महाकुड, पीजी सोय, जीवन हंसदा, शेख जावेद, विजय दास, एमडी सोनू, कुणाल पान, सलमान, पीटर, परवीन, सनातन हो, संजय सांडिल एवं एमडी अनीश सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Gua : सेल की गुवा माइंस में एमडीओ लागू करने के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों ने निकाली विशाल रैली, जोरदार प्रदर्शन कर जताया विरोध
There is no ads to display, Please add some


















































