Jamshedpur : जुगसलाई कब्रिस्तान के समीप जंगल में पेड़ से लटकी मिली 17 वर्षीय लड़की की लाश, अनहोनी की आशंका

जमशेदपुर : जुगसलाई के पंछी मोहल्ला स्थित काबली कब्रिस्तान के पास मंगलवार को पेड़ से लटके मिले युवती के शव के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. मृतका 17 वर्षीय शिवानी कुमारी (ओदर मुंडा) सोमवार शाम बिष्टुपुर स्थित घर से दूध लेने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी. परिजनों और पुलिस ने पूरी रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की, लेकिन अंततः मंगलवार सुबह उसका शव जंगल में बरामद हुआ.

मृतका के अभिभावक सुरेश कुमार ने बताया कि शिवानी रोज की तरह सोमवार शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच घर के पास ही दूध लेने गई थी. जब वह आधे घंटे तक वापस नहीं लौटी, तो घरवाले चिंतित हो गए. बस्ती और आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. शिवानी मूल रूप से रांगामाटी की रहने वाली थी और पिता के निधन के बाद अपने चाचा के माध्यम से उनके पास रहने आई थी.

वह घर में बच्चों के साथ खेलना और मंदिर की साफ-सफाई करना जैसे कामों में हाथ बंटाती थी.उन्होंने बताया कि जब शिवानी का सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने बिष्टुपुर थाना की मदद ली. पुलिस ने जब शिवानी के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया, तो वह जुगसलाई के इसी जंगली इलाके का दिखा रहा था. वे पुलिस के साथ रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच लोकेशन के आधार पर जुगसलाई पहुंचे और रात 2:00 बजे तक तलाश जारी रखी, लेकिन अंधेरे और झाड़ियों के कारण उसका पता नहीं चल सका.

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटके शव की सूचना दी.सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि शिवानी को मोबाइल का काफी शौक था और उन्होंने ही उसे एक महंगा मोबाइल उसे दिलाया था. हालांकि, उसकी गतिविधियों से ऐसा लगता था कि उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं थी. घर के सदस्य उसे अपनी बच्ची की तरह रखते थे और उसकी हर जरूरत का ख्याल रखते थे. परिवार के लिए यह पहेली बनी हुई है कि जो लड़की घर के बगल में दूध लेने गई थी, वह इतनी दूर जुगसलाई के सुनसान इलाके तक कैसे पहुंच

गई.मौके पर मौजूद जुगसलाई थाना के सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला केवल आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण है. परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सोमवार शाम वह किसके संपर्क में थी. फिलहाल बिष्टुपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : स्वर्ण रेखा नदी के गर्भ से निकला ‘विशालकाय रहस्य’, द्वितीय विश्व युद्ध का बम होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड का पानीपड़ा घाट मंगलवार को उस समय ‘कुरुक्षेत्र’ में तब्दील हो गया, जब नदी किनारे अवैध बालू उत्खनन के दौरान एक विशालकाय…

    Spread the love

    Gua : मानकी टोला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

    गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time