Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष रूप से सदगोप समाज के लोगों में इस घोषणा को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में सदगोप समुदाय के लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा की है। इस फैसले के बाद पूरे राज्य में सदगोप समाज के बीच खुशी और उत्साह का माहौल है।
इस घोषणा का स्वागत करते हुए झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर स्थित एक निजी अतिथि गृह में एक अभिनंदन सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल सदगोप समाज की झाड़ग्राम जिला इकाई द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष अबनी कुमार घोष , राज्य नेता लखिन्दर पालोई और झाड़ग्राम जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर साव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अबनी कुमार घोष ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सदगोप समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को मान्यता देना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसे राज्य सरकार की सकारात्मक सोच का परिचायक बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बोर्ड के गठन से शिक्षा, संस्कृति, कृषि और समग्र सामाजिक विकास के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि सदगोप समाज भविष्य में भी विकास के कार्यों में सरकार का सहयोग करेगा। वहीं जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर साव ने कहा कि इस बोर्ड के गठन से शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास और रोजगार के क्षेत्र में समाज के लोगों को नए अवसर मिलेंगे। सभा में समाज के विभिन्न वर्गों के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस घोषणा का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि यह बोर्ड सदगोप समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time