Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया। इस साहसिक अभियान के सफल समापन के साथ ही क्षेत्र में बीते कई दिनों से बना दहशत का माहौल समाप्त हो गया है।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया के दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने बम निष्क्रिय करने वाले स्थान के आसपास के रिहायशी इलाकों को अस्थायी रूप से खाली करा दिया था।साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए अग्निशमन विभाग (Fire Brigade) और स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस व मेडिकल टीम को मौके पर तैनात रखा गया था। वहीं स्वर्णरेखा नदी के तटीय क्षेत्रों में लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी।

ग्रामीणों ने जताया आभार
बम विस्फोट के दौरान उठता धुंआ

जैसे ही सेना के विशेषज्ञों ने बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया, स्थानीय ग्रामीणों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना था कि नदी में बम मिलने के बाद से वे अपने मवेशियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित थे। सेना और स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

प्रशासन की लोगों से सतर्क रहने की अपील

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि भविष्य में भी नदी या आसपास के क्षेत्रों में कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो उसे छुएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time