Gua : महानवमी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की

गुवा : गुवा के योग नगर में मां बसंती की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से की जा रही है। श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस अवसर पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को महानवमी के पावन अवसर पर पंडाल में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पुजारी द्वारा वैदिक विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना की गई।

इस दौरान विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या पंडाल में उपस्थिति रही और उन्होंने भक्तिभाव से महानवमी पूजा में हिस्सा लिया। मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पुजारी द्वारा श्रद्धालुओं को पुष्पांजलि अर्पित कराई गई। भक्तों ने मां के चरणों में फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “जय माता दी” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

पूजा के उपरांत मां दुर्गा को खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग नगर मे आयोजित दुर्गा पूजा के संदर्भ मे कमेटी के संरक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 33 वर्षों से लगातार गुवा के योग नगर में विधिवत पूजा आयोजित होती रही है।

इस 34 वें वर्ष मे विशेष तौर से पूजा आयोजन के साथ-साथ माता के जागरण का भी आयोजन किया गया है । संरक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि माँ दुर्गा की भक्ति में ही शक्ति है। आज से 33 वर्ष पूर्व गुवा में कहीं भी माँ बसंती पूजा का आयोजन नहीं होता था ।कुछ स्थानीय लोगों ने गुवा के विवेक नगर बंगाली धौड़ा में मां बसंती की दुर्गा पूजा की शुरुआत की थी।

लेकिन आगे चलकर वह अभी बंद हो गया था।तत्पश्चात लोगों की मांग एवं जनकल्याण की भावना से 33 वर्ष पूर्व गुवा के एक नगर में योग नगर में बाँसती मां दुर्गा की पूजा के आयोजन की नींव रखी गई थी।पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें : Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time