Jhargram : आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, दुर्गा पूजा पंडाल हुआ क्षतिग्रस्त 

झाड़ग्राम : बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, जिससे बसंती दुर्गा पूजा का एक पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों और क्लब सदस्यों में गहरी निराशा और दुख का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 3 अंतर्गत शक्तिनगर स्थित संतू स्मृति संघ द्वारा आयोजित बसंती दुर्गा पूजा का पंडाल शुक्रवार देर रात अचानक आए तूफान की चपेट में आ गया। रात करीब 10:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी।
तूफान की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते कई जगहों पर पेड़ों के डालियां टूटकर गिर गईं और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान पूजा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु खुद को बचाने के लिए अंदर ही शरण लेने लगे।
शक्तिनगर में आयोजित यह बसंती पूजा इस वर्ष अपने 16वें वर्ष माना रहा था,स्थानीय स्तर पर इसका विशेष महत्व है। घटना के समय पंडाल में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक तेज हवा के झोंकों ने पूरे पंडाल को उखाड़ कर पलट दिया। हालांकि, गनीमत रही कि पंडाल के गिरने की दिशा ऐसी रही कि अंदर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में नहीं आए और सभी सुरक्षित बच निकले।
इस हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान माता की प्रतिमा को हुआ। तेज आंधी के कारण प्रतिमा का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे बचाया नहीं जा सका। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हो गईं और पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया। घटना के बाद क्लब के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने हर संभव सावधानी बरती थी, लेकिन प्रकृति के इस प्रकोप के आगे उनकी तैयारियां नाकाफी साबित हुईं। अब पंडाल और प्रतिमा के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मां की असीम कृपा ही है कि इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। यदि पंडाल किसी और दिशा में गिरता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इधर, झाड़ग्राम जिले के अन्य इलाकों से भी पेड़ गिरने और डालियां टूटने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में कहीं से भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंJhargram : विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, विभिन्न कोषांग के अधिकारियों के साथ DEO ने की बैठक 

Spread the love

Related Posts

Jhargram : विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, विभिन्न कोषांग के अधिकारियों के साथ DEO ने की बैठक 

झाड़ग्राम :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

West Medinipur : विश्व कविता दिवस पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में रक्तदान, बाल दान समेत कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

 मेदिनीपुर :  विश्व कविता दिवस के अवसर पर ‘स्वर आवृत्ति मेदिनीपुर’ के तत्वावधान में विद्यासागर स्मृति मंदिर में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिवंगत आवृत्ति कलाकार अनुभव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time