Gua : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में मां मंगला की हुई पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था के साथ मां मंगला की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर केसरी समाज द्वारा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी में तथा गुवा रामनगर स्थित सेवा नगर में करुवा समाज और हरिजन समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया। पूजा के दौरान महिलाओं ने ठाकुरा पुल स्थित कारो नदी के तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं माथे पर कलश रखकर नंगे पांव रेलवे स्टेशन कॉलोनी स्थित पूजा स्थल तक पहुंचीं, जहां कलश की स्थापना की गई। वहीं सेवा नगर में भी कुसुम घाट स्थित कारो नदी से कलश यात्रा निकालकर पूजा स्थल तक लाई गई। कलश यात्रा के दौरान आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां श्रद्धालु रास्ते में उल्टा लेट गए और कलश लेकर आ रही महिलाएं उन्हें लांघते हुए आगे बढ़ीं। मान्यता है कि ऐसा करने से बीमारियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने मां मंगला से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने बकरे एवं लाल मुर्गे की बलि भी दी। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केसरी समाज के विक्रम केसरी, निखिल केसरी, शत्रुधन केसरी, रंजीत केसरी, नीतीश केसरी, बेहरा पान, मनोज पान तथा करुवा समाज के विशाल करुवा, बासुदेव करुवा, कृष्णा करुवा, मनोहर करुवा, गुरुचरण करुवा, अतुल करुवा, अभिमन्यु करुवा, बीजू करुवा, मनोज करुवा, लखी करुवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : माँ मंगला उषा पूजा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में दिखा भक्ति का उत्साह

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time