Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लता अग्रवाल ने सर्वप्रथम झारखंड प्रदेश की नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पड़िया और उनकी टीम को शपथ दिलाई। तत्पश्चात जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और उनकी टीम को भी शपथ ग्रहण करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मंच की महिलाओं द्धारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले स्वागत भाषण वर्तमान अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने दिया। मंच संचालन सचिव मीना अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष मंजू मुसद्दी ने किया। इस समारोह के दौरान जमशेदपुर शाखा को झारखंड एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल 20 पुरस्कार प्राप्त हुए, जो शाखा की सक्रियता और समर्पण का प्रतीक है। झारखंड प्रदेश की टीम में प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पड़िया, सचिव मनीसा मित्तल, कोषाध्यक्ष ललिता सरायवाला, उपाध्यक्ष मधु बाकरेवाल, किरण गोयनका, साधना देवरालिया और सह सचिव मधु नारनोलिया हैं। जमशेदपुर शाखा की टीम में अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव कंचन खिरवाल, कोषाध्यक्ष सरस्वती अग्रवाल, उपाध्यक्ष मंजू मुसद्दी, मीना अग्रवाल और सह सचिव शिल्पी अग्रवाल है। इस यादगार पल के दौरान जया डोकानिया, लता अग्रवाल, बीना खिरवाल, मंजू खंडेलवाल, बीना अग्रवाल, सुशीला खिरवाल, सीमा जवानपुरिया, विभा दुधानी सहित मारवाड़ी समाज के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस भव्य समारोह में कोयला डूंगरी, गम्हरिया, परसुडीह एवं सुंदरनगर सहित विभिन्न शाखाओं की महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time