Potka : कोवाली विद्या मंदिर में हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ, वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कोवाली में गुरुवार 2 अप्रैल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हवन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण से भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
कार्यक्रम में संचालन समिति के सचिव, सहसचिव, संरक्षक, आचार्य, दीदीजी, सेविका, भैया-बहन एवं बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। हवन में सहायक आचार्य गोवर्धन बेरा ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। सभी ने आहुति देकर नए सत्र की सफलता और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर संरक्षक आशुतोष मंडल ने भारतीय संस्कृति में यज्ञ की परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार भी उतने ही आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के सचिव पिंटू गुप्ता ने अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थियों के समन्वय से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में सहसचिव उज्जवल कुमार मंडल, प्रधानाचार्या सविता महतो सहित कई आचार्य, दीदीजी एवं सेविकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

इसे भी पढ़ें : Potka : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रिनती बेसरा को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बेटी के प्रति पिता के निस्वार्थ प्रेम और ईश्वर पर पूर्ण समर्पण के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

अटूट भक्ति और भगवान की कृपा का अद्भुत प्रसंग का संदेश के साथ नानी बाई रो मायरो कथा का समापन जमशेदपुर : साकची बोधि मंदिर मैदान में चल रहे धार्मिक…

Spread the love

Jamshedpur : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश कमिटी का पुनर्गठन, जमशेदपुर के मोहन साव पारस उपाध्यक्ष व प्रमोद गुप्ता प्रदेश महासचिव मनोनीत

जमशेदपुर : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड की राज्य स्तरीय कोर कमिटी की बैठक बृहस्पतिवार को जामताड़ा जिले के पद‌मा भवन (दुमका रोड) में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन मैया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time