Jhargram : श्मशान काली मंदिर के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी और तनाव, विषाक्त पदार्थ खिलाए जाने के बाद हत्या की आशंका 

झाड़ग्राम : शहर में गुरुवार सुबह श्मशान काली मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी और तनाव का माहौल बन गया। सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर के पास खाली पड़े जमीन पर शव देखा और तुरंत परिवार के सदस्यों को सूचना दी।
परिजनों की सूचना पर झाड़ग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान झाड़ग्राम नगरपालिका के वार्ड नंबर 12 निवासी नेपाल श्यामल के रूप में हुई है।
हालांकि, जब पुलिस शव को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही थी, तब परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि जांच के लिए डॉग स्क्वॉड को बुलाया जाए और निष्पक्ष व त्वरित जांच का आश्वासन दिया जाए। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक शव को नहीं उठाने दिया जाएगा।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए झाड़ग्राम थाने के आईसी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की।
प्राथमिक तौर पर पुलिस को संदेह है कि मृतक को पहले किसी विषैले पदार्थ का सेवन कराया गया फिर उसकी हत्या की गई हो। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में तनाव बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Kolkata :  सौमित्र मजूमदार ने संभाला SER के महाप्रबंधक का कार्यभार, भारतीय रेल यातायात सेवा के 1989 बैच के हैं वरिष्ठ अधिकारी 

Spread the love

Related Posts

Khargpur : खड़गपुर मंडल के खंतापाड़ा और सोरो स्टेशनों के बीच नव निर्मित तीसरी रेल लाइन का उद्घाटन जल्द, सीआरएस ने किया निरीक्षण

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल अंतर्गत खंतापाड़ा और सोरो स्टेशनों के बीच नव निर्मित तीसरी रेल लाइन के उद्घाटन से पूर्व 19 और 20 मई 2026 को…

Spread the love

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time