Jamshedpur : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश कमिटी का पुनर्गठन, जमशेदपुर के मोहन साव पारस उपाध्यक्ष व प्रमोद गुप्ता प्रदेश महासचिव मनोनीत

जमशेदपुर : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड की राज्य स्तरीय कोर कमिटी की बैठक बृहस्पतिवार को जामताड़ा जिले के पद‌मा भवन (दुमका रोड) में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन मैया के अध्यक्षता में हुई। जिसमे झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ओमकारनाथ झा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यसमिति की सदस्यों की चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
प्रदेश कमिटी में लम्बे समय से कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रहे मोहन प्रसाद मैया को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रांची जिला अध्यक्ष ने कोर कमिटी के सामने प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन बैठक में आए 20 जिले के पीडीएस दुकानदारों ने ध्वनिमत से किया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में मोहन भैया  ने कहा यूं तो ये ताज कांटों से भरा होता है पर वे इसका निर्वाहन पुरी ईमानदारी के साथ तन मन एवं धन से करेंगे, ताकि राज्य सरकार से मिलने वाला वाजिब हक सभी विक्रेताओं को समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो सड़‌क से न्यायालय तक हक की लड़ाई लड़ी जायेगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिरोमणी यादव ने किया।
इन जिलों के प्रतिनिधियों ने किया समर्थन
रमेश सिंह (धनवाद), समीर उराव (सराईकेला), श्रीमति बिंदू देवी (हजारीबाग), अखिलेश सिंह (धनबाद), प्रमोद गुप्ता (जमशेदपुर), अब्दुल सलाम (‘पाकुड़), मोहन साव पारस (जमशेदपुर), विनोद भगत (गोड्डा), मनोज मित्तल (जरमुंडी), देवकुमार साव (जामताड़ा), अभय झा (देवघर), राजेन्द्र प्रसाद (दुमका), शिरोमनी यादव, (जामताड़ा),  मनोहर सिंह (रामगढ़), गोपाल विश्वकर्मा (गिरीडीह), जयप्रकाश सिंह (साहेबगंज), अभिषेक भूषण (खूंटी) समेत अन्य जिलों के प्रतिनिधि शामिल थे। बैठक में उपस्थित दूकानदारों ने फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश का निबंधन (सं०-366/025) होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रदेश कमिटी में इन्हें मिली जगह
1. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मैया जामताड़ा
2. कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सिंह घनबाद
3. उपाध्यक्ष : अखिलेश कुमार सिंह- धनबाद, मनोहर सिंह रामगढ़, राजेन्द्र प्र० साह – दूमका, मोहन प्र० साह पारस – जमशेदपुर एवं अब्दुला अंसारी चतरा
4. प्रधान महासचिव :  ज्ञानदेव झा राँची (राँची जिला अध्यक्ष)
5. प्रदेश महासचिव – प्रमोद गुप्ता – जमशेद‌पुर
6. प्रदेश सचिव : पंकज कुमार – गिरिडीह, जयप्रकाश सिंह साहेबगंज, विनोद कु० भगत – गोड्डा, शिरोमणि यादव-जामताड़ा, दीनानाथ राय – देवधर, गोपाल विश्वकर्मा- गिरिडीह, सी० पी० सिंह- दूमका
7. कोषाध्यक्ष :  राहुल कुमार पाण्डे – रांची
8. सह कोषाध्यक्ष : विक्रांत गुप्ता – रांची
9. महिला प्रदेश अध्यक्ष :  वैजंतीमाला – गोड्डा
10 . प्रदेश सचिव : अमरावती वर्मा – रांची एवं
 जुही दास गुप्ता – कोडरमा
11. प्रदेश संगठन सचिव : अभय कु० सिंह- धनबाद एवं रंजीत सिंह
12. प्रदेश मीडिया प्रभारी : देवकुमार साव – जामताड़ा
13. प्रदेश अनुशासन समिति : समीरचंद्र द्रिगुनाईत – धनबाद
Spread the love

Related Posts

Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

गुवा: गुरुवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक…

Spread the love

Gua : सेल चिड़िया व रोवांम मे हनुमान जयंती मनी

गुवा : सेल संबद्ध चिड़िया बाजार हाता क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम मची रही ।दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जयंती के अवसर पर खास तौर से भगवान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time