जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक सर्वे करवाया है जिसमें पता चला कि भाजपा का सुपरा साफ हो जायेगा। इस आंतरिक रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नींद उड़ी हुई है। भाजपा और मोदी शाह का कोई भी तिकरम सफल होता नहीँ दिख रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी प्रचंड बहुमत से फिर से सरकार में आ रही है। समाजवादी चिंतक व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा व मोदी शाह का चाल चरित्र को जनता जानती है। मोदी और शाह का तिकरम बिहार में सफल रहा परंतु बंगाल में सफल नहीँ होगा। मोदी और शाह क़े इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त हर दिन दूसरे राज्यों क़े भाजपाइयों को बंगाल में वोटर बना रही है। भाजपा ने ओवेसी और हिमायु को मुस्लिम वोट विभाजन क़े लिए चुनावी मैदान में उतार दिया है बावजूद भाजपा की करारी हार होगी। दूसरी और असम में भी कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है वहाँ भी भाजपा की हार होगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सावधान ! जमशेदपुर में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी का एकाउंट हुआ हैक !
There is no ads to display, Please add some



















































