Jamshedpur : महावीर जयंती पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के बैनर तले हुआ विशेष आरती

जमशेदपुर : राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के बैनर तले झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रीना तिवारी के नेतृत्व में महावीर जयंती के अवसर पर गोलमुरी स्थित हनुमान मंदिर में विशेष आरती किया गया। इस आयोजन में संगठन के महामंत्री मनोज खत्री , देबू प्रमाणिक, संगीता श्रीवास्तव , मनी श्रीवास्तव, पार्वती देवी , रीना अग्रवाल , सविता श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे। यहां श्रद्धालुओं द्वारा वीर बजरंगी बली का विशेष पूजा-अर्चना किया गया। हनुमान जी का आरती हुआ। उधर मंदिर कमेटी द्वारा भंडारा का भी आयोजन हुआ। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रीना तिवारी ने कहा कि धर्म का मार्ग ही इंसान को बुरे कर्मों से दूर रहने तथा इंसानियत का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि हर अभिभावक को अपने बच्चों के साथ मंदिरों में नियमित आना चाहिए ताकि बच्चों में धार्मिक भाव शुरू से जागृत हो सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : West Bengal में भाजपा के आंतरिक सर्वे से मोदी व शाह की नींद उड़ी : सुधीर कुमार पप्पू

Spread the love

Related Posts

Potka : झारखंड गठन के 25 वर्ष बाद भी बांग्ला अकादमी का गठन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : बांग्लाभाषी उन्नयन समिति

पोटका : झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति ने कहा कि राज्य में बांग्ला भाषा की शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे समाप्ति के कगार पर पहुंचती जा रही है। इसका कारण राज्य गठन के…

Spread the love

Bahragora : समाजसेवी तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि मनाई गई, समाज के प्रति उनके योगदान को किया गया याद

बहरागोड़ा : रविवार को खण्डामौदा स्थित तारापद षाड़ंगी पाठागार प्रांगण में प्रखर देशप्रेमी और विशिष्ट समाजसेवी स्वर्गीय तारापद षाड़ंगी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपद पाल ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time