बहरागोड़ा : एनएच-49 पर शासान गामारिया चौक के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शासान गांव निवासी टारजन बेरा के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, टारजन बेरा अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में बहरागोड़ा मुख्य बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गामारिया चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टारजन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी एम्बुलेंस को दी और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुँचाया। यहाँ चिकित्सा दल द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन टारजन की गंभीर स्थिति और सिर में लगी चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उड़ीसा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारिपदा रेफर कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : भक्ति का केंद्र बना छोटा पारुलिया, अखंड हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ क्षेत्र, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
There is no ads to display, Please add some



















































