Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जदयू का टाटानगर स्टेशन पर धरना 7 अप्रैल को, जन भागीदारी के लिए सोनारी, बिरसानगर व बारीगोड़ा में पार्टी नेताओं ने की बैठक

जमशेदपुर : टाटानगर जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में आगामी 7 अप्रैल को आहूत धरना को सफल बनाने में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता जोर-शोर से लग गए हैं। शुक्रवार से विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी बैठकों का दौर शुरु हो गया। ये बैठकें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर हो रही हैं। बैठक में लोगों का समर्थन मिल रहा है और वो खुल कर अपनी बात कह रहे हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को सोनारी, बिरसानगर और परसुडीह के तहत आते बारिगोड़ा में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में लोगों ने इस धरना को सफल बनाने के लिए खुद ही आगे बढ़कर भूमिका निभाने की बात कही। लोगों का कहना था कि रेलवे इंसानों की कीमत कम आंक रहा है। अखबारों में मालगाड़ी की ढुलाई को लेकर बड़े-बड़े बयान दिये जा रहे हैं लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दे रहा है।

लोगों ने कहा कि चूंकि यह धरना सरयू राय के नेतृत्व में हो रहा है, इसलिए उन्हें लगता है कि इस धरना के बाद ही रेल मंत्रालय की कानों तक हमारी बात पहुंचेगी।
गौरतलब है कि श्री राय ने इस धरना को सामाजिक आधार पर आहूत किया है क्योंकि उनका मानना है कि यह राजनीतिक नहीं, सामाजिक प्रसंग है जिसका संबंध हर किसी से है। यह ठीक है कि जदयू ने इसे शुरु किया है पर समाज के हर वर्ग के लोग इस धरना में बुलाये जा रहे हैं।

सोनारी में संपन्न बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, चुन्नू भूमिज, नीरज सिंह,विनोद सिंह,बुद्धेश्वर कर्मकार,दिनेश सिंह, ऊषा यादव, लक्ष्मी कर्मकार, गुड़िया देवी, मालती कर्मकार, प्रकाश दास,राम कुमार, जीतू मुर्मू,राजा मुंडा, दिलीप कर्मकार, प्रेरणा देवी आदि मौजूद रहे। बारिगोड़ा की बैठक में धरना के संयोजक एवं जद (यू) जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, विनीत सिंह, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।

बारिगोड़ा बाजार समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने इस धरना को समर्थन देने की घोषणा की। उधर, बिरसानगर में संपन्न बैठक में शंकर कर्मकार, विकास कुमार, विनीत सिंह, सूरज यादव, जितेन्द्र कुमार, दया कुमार, सरस्वती खामरी, रेनू देवी, कनाई नायक, मंजोत सिंह, विक्की सिंह, कमल बेरा, आयुष कुमार, विकास कुमार, अविनाश कुमार, बिटटू करमाली आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जमशेदपुर पहुंचे, डीसी -एसएसपी ने किया स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time