जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 12 अप्रैल को अग्रसेन भवन, साकची, जमशेदपुर में किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प में 1000 यूनिट ब्लड संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 650 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था, इस बार नया इतिहास रचने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने समाज के अलावे शहर के रक्तदाताओं से मानवता के इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की। कहा,एक बूंद रक्त किसी की ज़िंदगी की संजीवनी बन सकता है। इस रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक रक्तदाता को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट गिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने सभी से आगे बढ़कर मानवता का सबसे बड़ा धर्म निभाने की अपील की है। कार्यक्रम रचना फाउंडेशन एवं चंदूलाल भालोटिया सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे आयोजक
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव मंटूलाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, सचिव मयूर संघी, कोषाध्यक्ष प्रांजल सरावगी, मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष प्रकाश बजाज, सचिव हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा समेत कार्यक्रम संयोजक सुरेश शर्मा लिप्पू, अमित अग्रवाल एवं रक्तदान संयोजक हेमंत अग्रवाल लगे हुए है।

















































