Jamshedpur : हाई कोर्ट के आदेश पर डालसा सचिव एवं सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से किया कारागार का निरीक्षण

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी एवं सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने संयुक्त रुप से जिले में स्थित कारागार का निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षण झारखंड उच्च न्यायालय की ओर से पारित न्यायादेश  ( Cr. Appeal (DB) No. 372 of 2023, दिनांक 11.03.2026 ) के आलोक में किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने  विशेष रूप से कारागार में बंदियों से संबंधित चिकित्सीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस क्रम में बंदियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, उपलब्ध चिकित्सीय उपकरणों (मेडिकल इक्विपमेंट) तथा कारागार में चिकित्सकों की तैनाती (डिप्लॉयमेंट ऑफ डॉक्टर्स) का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि कारागार में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों, आवश्यक उपकरण क्रियाशील अवस्था में रहें तथा योग्य चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि बंदियों को समयबद्ध एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। यह निरीक्षण  उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में किया गया, जिसका उद्देश्य कारागार में रह रहे बंदियों के स्वास्थ्य एवं अधिकारों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इसे भी  पढ़ें : Jamshedpur : हरहरगुड्डू–घाघीडीह क्षेत्र में जल संकट से मिली राहत, जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू प्रयास से तारापोर कंपनी के टैंकर से जलापूर्ति शुरू

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time